अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी किलिमंजारो को फतह कर लौटी इप्सा का शहर में हुआ भव्य स्वागत !
भारत पोस्ट ब्यूरो कोटपूतली- कस्बे की होनहार पर्वतारोही इप्सा यादव ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची पर्वत चोटी किलिमंजारो (गिलमन पॉइंट) पर तिरंगा लहरा कर न केवल कोटपूतली बल्कि पूरे राजस्थान का नाम गौरवान्वित किया। इप्सा को यह उपलब्धि हासिल करने वाली राजस्थान की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही माना जा रहा है।
शहर में उनके आगमन पर कई जगहों पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कोटपूतली में विभिन्न संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व महसूस किया। पूर्व विधायक रामस्वरूप कसाना और भाजपा नेता मुकेश गोयल ने अपने कार्यालय में इप्सा का सम्मान किया। इसके अलावा नगर परिषद कार्यालय में जिला कलेक्टर और अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने आशीर्वाद देते हुए प्रोत्साहित किया।
शहर के विभिन्न स्थानों पर इप्सा का स्वागत किया गया। विद्युत वितरण विभाग के पास मुनेश सैनी और बिरदी सैनी ने, वहीं अग्रसेन तिराहे पर एवं सरदार स्कूल के सामने प्रमोद गुरुजी पार्षद ने, तथा थाने के पास रामप्याऊ पर इप्सा का हार्दिक अभिनंदन किया गया।
इस सफलता पर इप्सा के पिता अजय यादव ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को यह अवसर देकर गौरव का अनुभव किया। इप्सा की इस उपलब्धि से प्रेरित होकर अन्य युवाओं को भी पर्वतारोहण के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
स्वागत समारोह में कपिल खोजा, पर्वतारोही बिजेंद्र सैनी, रूप सिंह, जीतू आर्य, सतीश सैनी, दीपेंद्र यादव, प्रमोद टीलावत, वीरेंद्र मोलाहेड़, रिंकू यादव, शेर सिंह, मनोज सैनी, पूर्व पार्षद भूपेंद्र आर्य, पवन सैनी, सरजीत जाट, अनूप सैनी, अमित सैनी गौ सेवक, मनोज स्वामी, रमन सैनी, दीपक शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।