भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने का रामबाण है पार्थिव शिवलिंग अभिषेक : महंत जगन्नाथ पुरी

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में संत महापुरुषों के साथ श्रद्धालु कर रहे पार्थिव शिवलिंग अभिषेक    

 

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, 19 जुलाई : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में सावन महीने का नियमित पार्थिव शिवलिंग अभिषेक संत महापुरुषों एवं विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किया जा रहा है। शनिवार को अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में यजमान कुलविंदर सिंह, नितिन कुमार, बलराज, सोनिया व वंदना इत्यादि ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पार्थिव शिवलिंग अभिषेक करवाया तथा उसके उपरांत मारकंडा नदी में विसर्जन किया गया। पार्थिव शिवलिंग अभिषेक के उपरांत शनिवार होने के कारण मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने शनि शिला पर भी तेलाभिषेक किया। साथ ही भगवान सूर्य पुत्र शनिदेव से मंगल कामना की। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सावन पार्थिव शिवलिंग अभिषेक का अवसर सौभाग्यशाली लोगों को मिलता है क्योंकि शिव भक्तों द्वारा आस्था व भक्ति भाव से साधारण तरीके से किये गए इस अभिषेक से भी भगवान भोलेनाथ बहुत अधिक प्रसन्न हो कर कृपा करते हैं। उन्होंने बताया कि सावन महीने में तो भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पार्थिव शिवलिंग अभिषेक व पूजन रामबाण है। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहाकि देवादिदेव महादेव ब्रह्मांड में घूमते रहते हैं। कभी माता पार्वती के साथ होते हैं तो कभी कैलाश पर विराजते हैं लेकिन भगवान शिव अपने भक्तों से कभी दूर नहीं होते हैं। उन्होंने बताया कि सावन भगवान शंकर को सबसे प्रिय महीना है तो इस समय अपने परिवार के साथ अपने भक्तों के सबसे निकट होते हैं। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी सीताराम, स्वामी रामनाथ पुरी, स्वामी अमर दास, मोहित, बिल्लू पुजारी, आकाश पुरी, भगवान सिंह, रविंद्र कुमार, निर्दोष कुमार इत्यादि भी मौजूद रहे।

फोटो परिचय : महंत जगन्नाथ पुरी भजन संकीर्तन करते हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button