भारतीय प्रधान संगठन के संघर्ष से खुली यूपी के ग्राम प्रधानों को मासिक वेतन की राह

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। देश में प्रजातंत्र का आधार इकाई ग्राम पंचायत में विकास का माध्यम और वोटरों पर मजबत पकड़ के चलते किसी दल की सरकार बनवाने में सक्षम ग्राम प्रधानों के दिन अब बहुरने वाले है। उन्हें अब बहुत जल्द ₹35000 प्रतिमाह मिला करेगा।
ग्राम प्रधानों के हित में इस सफलता का श्रेय भारतीय प्रधान संगठन को जाता है ,जो कि एक लंबे अरसे से ग्राम प्रधानों को पेंशन देने की मांग को लेकर लगातार संघर्षरत था। पेंशन पर तो बात नहीं बनी लेकिन मासिक वेतन पर बात बन गई है। उसके बाद ग्राम प्रधानों को वेतन देने से संबंधित कार्रवाई को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
भारतीय प्रधान संगठन और क्षत्रिय जागरण मंच के भी प्रदेश अध्यक्ष एस के सिंह ने यह जानकारी देते हुए यहां बताया कि देश के विकास उन्नति और प्रगति का मुख्य मार्ग किसानों और ग्राम प्रधानों के बीच से ही होकर जाता है। साथ ही वह वोटरों पर मजबूत पड़कर चलते किसी भी दल की सरकार को न केवल केंद्र में बल्कि किसी भी प्रदेश में बनवाने में भी सक्षम होते हैं।
लेकिन कर्तव्य निर्माण के दौरान ग्राम प्रधानों को विभिन्न समस्याओं से भी गुजरना पड़ता हैं। इसीलिए भारतीय प्रधान संगठन और क्षत्रिय जागरण मंच की ओर से ग्राम प्रधानों को सबसे पहले पेंशन देने की मांग उठाई गई थी, जिसके लिए कई बार केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करके उन्हें ज्ञापन भी दिया गया था।
याद रहे कि भारतीय प्रधान संगठन ने ग्राम प्रधानों को वेतन दिलवाने से संबंधित मांगों को पूरा किए जाने की पूर्ण आशा के साथ भारतीय जनता पार्टी का साथ तन मन धन से बीते लोक सभा और विधान सभा चुनाव में भी दिया था। लेकिन इसके बाद भी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एसके सिंह शांत नहीं बैठे थे और वह अपनी अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल लेकर तत्कालीन पंचायती राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला के पास जा पहुंचे थे। यह बात 16 फरवरी 2018 की है। उस दिन पंचायती राज मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला से प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात भी हुई थी ,जिसपर उन्होंने प्रधान संगठन की सभी मांगों को पूरा करने का भरोसा भी दिया था।
अध्यक्ष एसके सिंह ने बताया कि प्रधानों की मांगों के संदर्भ में भारतीय प्रधान संगठन का परिश्रम अब रंग लाया है ,जिसके फल स्वरुप ही सरकार ने उन्हें 35000 रुपए प्रतिमाह देने की मांग स्वीकार कर ली है ,जिसको लेकर उत्तर प्रदेश की सभी ग्राम प्रधानों में खुशी की लहर है।
वहीं इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष एसके सिंह के साथ ही भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दिल्ली के अनित कौशिक, राष्ट्रीय महासचिव मुंबई के जयेश रविशंकर जोशी, महासचिव बिहार के प्रहलाद नारायण सिंह, राष्ट्रीय सचिव शिवम त्यागी ,दोनों संगठनों में पूर्वांचल के अध्यक्ष तिलकधारी सिंह, प्रमुख महासचिव शिव सिंह यादव, महासचिव ए के पांडे, महासचिव जिला मऊ के अशोक कुमार , प्रदेश महासचिव झांसी के पहलवान सिंह , प्रदेश महासचिव कानपुर की भाजपा नेता निशा तिवारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजीत सिद्दीकी, लखीमपुर खीरी की जिलाअध्यक्ष, श्रीमती संगीता सोनकर, हमीरपुर के जिला अध्यक्ष मोहम्मद हसीन, फतेहपुर के प्रकाश गुप्ता ,बिजनौर के सुरेंद्र सिंह राणा, झांसी की मंडल अध्यक्ष पुष्पा झा और हाथरस के जिलाअध्यक्ष कबीर प्रधान जालौन की जिला अध्यक्ष पदमा सेंगर आदि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला का आभार व्यक्त करते हुए ग्राम प्रधानों को वेतन देने से संबंधित कार्यवाही को जल्द से जल्द अमली जामा पहनाने की जोरदार मांग भी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button