दिल्ली विधानसभा में प्रचंड जीत पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे का बगहा में भव्य स्वागत*

 

_रमेश ठाकुर – नरकटियागंज रामनगर पश्चिमी चंपारण,बिहार, दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से मिली जीत का जश्न पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बगहा में भी भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जहां दिल्ली में पूर्वांचल के प्रभारी रहे केंद्रीय राज्यमंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे का भव्य स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक जीत की खुशी में बगहा के स्थानीय विधायक राम सिंह के नेतृत्व में चौतरवा एनएच-727 पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जबरदस्त जश्न मनाया।

कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, मिठाइयां वितरण, रंग-गुलाल के साथ विजय उत्सव मनाया और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा, “यह जीत भ्रष्टाचार पर ईमानदारी की जीत है। यह जीत दिल्ली की जनता की जीत है, जिन्होंने विकास और सुशासन के लिए मतदान किया। जनता ने झूठ और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकार दिया है और हमारी सरकार पर विश्वास जताया है।”

स्थानीय विधायक राम सिंह ने कहा, “दिल्ली तो महज एक झांकी है, बिहार विधानसभा चुनाव अभी बाकी है। यह जीत हमें बिहार में भी ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए प्रेरित करेगी। बिहार की जनता भी विकास, ईमानदारी और राष्ट्रवाद के साथ है और आने वाले चुनाव में इसका परिणाम देखने को मिलेगा।”

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रितु जायसवाल, शिपु चौबे, नंदकिशोर राम, मंडल अध्यक्ष दीपू शाही, भूलन साह, जितेंद्र राव, मंटू दुबे, नागेंद्र साहनी, बच्चा मिश्रा, श्रीकांत हालदार, दिनेश राव, तपन मंडल, संदीप सिंह, सुनील दत्त पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया और आगामी चुनावों में भी इसी जोश और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। इस भव्य स्वागत समारोह ने बिहार में भी पार्टी की मजबूती का स्पष्ट संकेत दे दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button