असम में सुबह से ही मतदाता दिखाई दे रहे मतदान केंद्र में
मतदाता पूरे उत्साह से पहुंच रहे है,मतदान केंद्र पर
असम : असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। मतदान शुरू होते ही विभिन्न हिस्सों में मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और लोगों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
धेमाजी के पश्चिम गोगामुख में शिक्षा मंत्री डॉ. रणोज पेगू ने वोट डाला और सभी मतदाताओं से बड़ी संख्या में बाहर निकलकर मतदान करने की अपील की। विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जो लोकतंत्र के प्रति लोगों की जागरूकता और उत्साह को दर्शाती है। तामुलपुर में असम विधानसभा के अध्यक्ष बिश्वजीत दैमारी ने भी मतदान कर लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने का आह्वान किया।असम में मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के बीच है।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अपनी पार्टी के लिए लगातार तीसरी जीत की उम्मीद जता रहे हैं, जबकि गौरव गोगोई के नेतृत्व में विपक्ष सत्ता में वापसी के लिए जोर लगा रहा है. राज्य की 126 सीटों पर 722 उम्मीदवार मैदान में हैं और 2.5 करोड़ से ज्यादा मतदाता उनके भाग्य का फैसला करेंगे.
महिलाओं के लिए अलग बूथ और बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के लिए सहायता शामिल है। चुनावों के नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।


