बाराबंकी संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिले पति पत्नी के शव मामले की जांच में जुटी पुलिस
*फंदे पर पत्नी फर्श पर लहूलुहान मिला पति का शव महिला के भाई ने सास पर लगाया हत्या का आरोप*
बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी*
: बाराबंकी के देवा क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शनिवार 27 जुलाई सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां एक पति और पत्नी शव उनके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और एक 4 साल का बालक अनाथ हो गया पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है
*कमरे में कुंडी लगी थी अंदर मिले पति पत्नी के शव*
देवां कोतवाली के मलूकपुर गांव के रहने वाले मृतका के भाई सुरेश चंद सोनी ने बताया कि उनकी बहन मुन्नी देवी (27) की शादी 13 फरवरी 2020 को गोपालपुर गांव के राजू उर्फ रोहित कुमार सोनी( 28) से हुई थी शादी के बाद से ही परिवार में अक्सर कलह रहती थी
सुरेश चंद्र को शनिवार सुबह फोन से सूचना मिली कि उनकी बहन मुन्नी देवी और जीजा राजू उर्फ रोहित कुमार सोनी के शव कमरे के अंदर पड़े हैं परिवार के लोग जब गोपालपुर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था जब परिजनों ने कुंडी खुलवा कर देखा तो दोनों के शव कमरे की फर्श पर पड़े हुए थे
*विवादों भरा था रिश्ता पति के खिलाफ हुई थी पुलिस कार्रवाई*
जांच में सामने आया कि मुन्नी का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला है जबकि पति राजू का मृत शरीर कमरे के अंदर ही जमीन पर पड़ा था यह भी पता चला कि पति राजू उर्फ रोहित के साथ विवाद के चलते मुन्नी पिछले 3 साल से अपने मायके में रह रही थी वह लगभग दो महीने पहले ही ससुराल गोपालपुर आई थी लेकिन इस दौरान भी दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना से ठीक एक दिन पहले पति-पत्नी के बीच फिर से बड़ा झगड़ा हुआ था इसके बाद पुलिस ने राजू उर्फ़ रोहित कुमार के खिलाफ शांति भंग के आरोप में धारा 151 के तहत कार्रवाई भी की थी
*पुलिस ने शुरू की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार*
देवा कोतवाली प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि प्रथम दृश्ट या यह मामलाआत्महत्या से जुड़ा लग रहा है परिजनों ने भी किसी को आरोपित नहीं किया है हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि सही स्थित पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी मृतका के भाई की सूचना पर पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के हर पहलू के गहनता से जांच कर रही है इस हृदय विदारक घटना ने गांव में शोक का माहौल बना दिया है और हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही होगी जिसके कारण पति-पत्नी ने यह भयानक कदम उठाया

