हमारे मजदूर भाई बहनों के बारे में भी हमें सोचना चाहिए, दलबीर सिंह।
नई दिल्ली संवाददाता राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी लेबर सेल के एनडीए एलाइंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जात-पात, ऊंच नीच के भेदभाव को दरकिनार कर समाज की सेवा सेवक बन कार्य करने वाले, दलबीर सिंह ने हाथ जोड़कर निवेदन करते हुए कहा कि सभी भेदभाव को छोड़े देश के हित में आज अत्यधिक सोचना व मंथन की जरूरत है, कि हम अपने देश को प्रगति की और कैसे ले जाएंगे। आज मजदूर की परिश्रम को ध्यान में रखते हुए उनके कार्यों के ऊपर भी बहुत अधिक सो सोचने की जरूरत है, कड़ी मजदूरी के बाद भी मजदूर सुखी क्यों नहीं है। मजदूरों को भी खुश रखना हमारा धर्म और फर्ज है l