गैस के अवैध कारोबार में एजेंसी शामिल

भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर के अवैध कारोबार में धड़ल्ले से बेखौफ इजाफा होता जा रहा है। जब से अमेरिका-ईरान युद्ध शुरु हुआ है और बाहर देशों से तेल-गैस आने में व्यवधान उत्पन्न हुआ है, खुले बाजार में गैस तीन से चार रुपये किलो बिकने लगा है। मौके का फायदा उठाने में गैस एजेंसियांे ने अवैध कारोबार का नया-नया तरीका इजाद कर लिया है।
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, गैस एजेंसी के मालिक, गोदाम कीपर और डिलवरीमैन मिलकर प्रत्येक सिलेंडर से तीन से चार किलो गैस निकालने का अवैध कारोबार शुरु कर दिया। सिलेंडर पर कंपनी द्वारा लिखे गए निर्देशों को या तो मिटा दिया जाता है या उस पर मिट्टी आदि किचड़ लेप दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला जग ज्योति इंटरप्राइजेज, ए-178/15, दयानंद कॉलोनी, लाजपत नगर, दिल्ली में उजागर हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रत्येक सिलेंडर से गैस निकालने के साथ सिलेंडर के वजन में भी हेराफेरी होती है। जबकि कंपनी द्वारा डिलवरीमैन को सिलेंडर डिलीवर के वक्त पूरे वजन कर करना अनिवार्य है, लेकिन वह ऐसा नहीं करता है।
एक उपभोक्ता ने सिलेंडर पर लगे किचड़ को साफ किया तो कंपनी द्वारा लिखे वजन के मुताबिक उपभोक्ता को दो किलो दो सौ ग्राम कम गैस प्राप्त हुआ। विरोध जताया तो उल्टे एजेंसी वाले और डिलवरीमैन द्वारा धमकियां मिलीं कि आपका कनेक्शन काट दिया जाएगा। दरअसल, गैस एजेंसी के वरदहस्त से उपभोक्ता को खुलेआम लूटा जाता है। गैस कंपनी को इस पर तत्काल ध्यान देने की जरुरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button