नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में पश्चिमी दिल्ली
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प था की नारी शक्ति वंदन बिल को अमली जामा पहना कर इसे लागू करना जरूरी था।आज पश्चिमी दिल्ली लोकसभा में सांसद कमलजीत सहरावत के नेतृत्व में विकास पुरी मोड़ से एक तिरंगा यात्रा क्षेत्र की महिलाओं ने निकाली और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया की उन्होंने देश की आधी आबादी यानी महिलाओं को उनका हक और अधिकार सम्मान के साथ उन्हें दिया इस अवसर पर हजारों की संख्या में क्षेत्र कि महिला शक्ति हाथो में बैनर लेकर सड़को पर निकली और नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में धन्यवाद मार्च निकाला महिलाओं के हाथ में धन्यवाद मोदी जी के तख्तियां थी,
सांसद कमलजीत सहरावत ने बताया कि इस नारी शक्ति वंदन बिल के लागू होने यदि 2029 में लोकसभा और विभिन्न विधानसभाओ के चुनाव महिला आरक्षण के पूर्ण रूप में लागू होने के साथ करवाये जाते हैं तो भारतीय लोकतंत्र और अधिक मजबूत तथा जीवंत बनेगा और जब महिलाये नीति निर्माण और निर्णय लेने की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करेंगी तब विकसित भारत यात्रा और अधिक सशक्त एवं तेज होगी, इस अवसर पर पश्चिमी जिला से जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी एवं नजफगढ़ जिला से जिला अध्यक्षा राज शर्मा भी मोजूद रहे इसके अलावा निगम पार्षद शशि तलवार, उर्मिला गंगवाल, उर्मिला चावला,हरिश ओबरॉय, सुनीता कांगड़ा, श्वेता सैनी,संदीप दीक्षित,स्वाति शर्मा, कविता वर्मा,सरिना छिब्बर,रेनू भल्ला,सौरभ खरवाल,रोहित चीरा, अमरजीत सिंह अमर, अमित कोहली, हेमंत हांडा,रवि देवीपुजक, जितेन्द्र पोरवाल, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे एक किलोमीटर लम्बी तिंरगा यात्रा और धन्यवाद मार्च में बहुत जोश था और महिलाओं ने हाथ से हाथ पकड़ कर बहुत बड़ी मानव श्रृंखला भी बनाई।सभी महिलाए इस नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर बहुत खुश थी।
