SIR काम के अत्यधिक दबाव और भीषण ठंड ने ली एक और BLO की जान,

परिजनों का आरोप— 'नहीं मिला आराम',

 

Oplus_16908288

अजित प्रसाद,मालदा (पश्चिम बंगाल)/: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। इंग्लिश बाजार नगरपालिका क्षेत्र में कार्यरत एक महिला बीएलओ (BLO) की कथित तौर पर काम के भारी दबाव और बीमारी के चलते मृत्यु हो गई है। इस घटना के बाद सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा और उन पर काम के बोझকে लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं।मृतक महिला का नाम संपृता चौधरी सान्याल है, जो मालदा के फूलबाड़ी पाकुरतला इलाके की निवासी थीं। वे पेशे से एक ICDS कर्मी थीं और इंग्लिश बाजार नगर पालिका के वार्ड नंबर 15 के बूथ संख्या 163 में BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं।मृतक के पति ने प्रशासन और निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Oplus_16908288

उनके अनुसार:पिछले कुछ दिनों से संपृता काफी बीमार चल रही थीं।डॉक्टर ने उन्हें पूरी तरह से आराम (Rest) करने की सलाह दी थी। लेकिन ‘एसआईआर’ (SIR) के काम और चुनाव संबंधी डेटा अपडेट करने का दबाव इतना अधिक था कि बीमार होने के बावजूद उन्हें काम करना पड़ा।भीषण ठंड और मानसिक तनाव के कारण उनकी स्थिति बिगड़ गई और आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलते ही वार्ड नंबर 15 की तृणमूल कांग्रेस पार्षद गायत्री घोष शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचीं।

उन्होंने सीधे तौर पर चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, “चुनाव आयोग के अतिरिक्त दबाव के कारण BLO बीमार पड़ रहे हैं, जिसका दुखद परिणाम आज हमारे सामने है।”वहीं, भाजपा के दक्षिण मालदा संगठनात्मक जिला अध्यक्ष अजोय गंगोपाध्याय ने इस पर पलटवार करते हुए कहा, “किसी भी कर्मचारी की मृत्यु अत्यंत दुखद है, लेकिन हर बात के लिए चुनाव आयोग को दोष देना गलत है। सच तो यह है कि तृणमूल के नेता और जनप्रतिनिधि भी BLO पर अपना दबाव बनाए रखते हैं, जिससे ऐसी परिस्थितियां पैदा होती हैं।”इस घटना के बाद इलाके के अन्य सरकारी कर्मचारियों और BLO के बीच गहरा आक्रोश और डर का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button