थाना रामसनेहीघाट पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर ऑटो लिफ्टर को किया गया गिरफ्तार
*कब्जे/निशांदेही से चोरी की 09 अदद मोटर साइकिल बरामद-*
बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु अभियान चला कर संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक- 25.06.2025 को थाना रामसनेहीघाट पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर 01 शातिर ऑटो लिफ्टर मुकेश जायसवाल पुत्र शिवशंकर जायसवाल निवासी ग्राम देवीगंज थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को दरियाबाद अण्डर-पास के निकट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे/निशांदेही से चोरी की 09 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना रामसनेहीघाट पर मु0अ0सं0 260/2025 धारा 317(2)/317(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त द्वारा जनपद बाराबंकी व आस-पास के जनपदों में भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजार व पार्कों आदि में खड़ी मोटर साइकिलों को चोरी किया जाता है। अभियुक्त द्वारा चोरी की गई मोटर साइकिलों को बूढ़े बाबा मंदिर के पास पुराने पुल के निकट झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था। अभियुक्त द्वारा चोरी की गई मोटर साइकिलों को कम दामों पर आम लोगों को बेच दिया जाता है। बरामद मोटर साइकिल UP 41 AN 0913 ग्राम गौरवा के पास से तथा UP 41 X 9152 मोहम्मदपुर कीरत चौराहा के पास से चोरी की गयी थी, जिस सम्बन्ध में थाना रामसनेहीघाट क्रमशः मु0अ0सं0 209/2025 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 243/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। पुलिस टीम द्वारा अन्य बरामद मोटरसाइकिलों के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
मुकेश जायसवाल पुत्र शिवशंकर जायसवाल निवासी ग्राम देवीगंज थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी
*बरामदगी-*
1. एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल नम्बर UP 41 AN 0913 ( मु0अ0सं0 209/2025 से सम्बन्धित)
2. स्प्लेन्डर प्लस मोटर साइकिल नम्बर यूपी 41 X 9152 (मु0अ0सं0 243/2025 से सम्बन्धित)
3. पैशन प्रो0 मोटर साइकिल नम्बर यूपी 41 AC 6350
4. सुपर स्प्लेन्डर मोटर साइकिल नम्बर यूपी 36 K 1708
5. सुपर स्प्लेन्डर मोटर साइकिल नम्बर UP 41K 2150
6. स्पलेण्डर प्लस मोटर साइकिल नम्बर UP 41 N 6333
7. ग्लैमर मोटर साइकिल नम्बर UP 42 M 4059
8. सुपर स्पेलेन्डर मोटर साइकिल नम्बर UP 41U 7749
9. स्पलेण्डर प्लस मोटर साइकिल नम्बर UP 41 Z 0073
*अनावरित अभियोग-*
1.मु0अ0सं0 209/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना रामनेहीघाट जनपद बाराबंकी
2.मु0अ0सं0 243/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी



