थाना जैदपुर पुलिस द्वारा 04 मादक पदार्थ तस्कर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 10 किलो अवैध गांजा, एक अदद कार बरामद
*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी*
बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा जनपद में मादक पदार्थ तस्करी के रोकथाम व आपराधिक घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जैदपुर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर आज दिनांक 15.07.2025 को 04 मादक पदार्थ तस्कर 1. अंकुर कुमार पुत्र विपिन कुमार निवासी शिवकटरा थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर, 2. उदय वर्मा पुत्र सन्त कुमार वर्मा निवासी गीतानगर थाना काकादेव कानपुर नगर, 3. शाहिद अली पुत्र मो0 इस्लाम निवासी सरायनगर थाना कोठी बाराबंकी, 4. नसीर आलम पुत्र निजामुद्दीन निवासी कोठी थाना कोठी बाराबंकी को सतरिख रोड हरख से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से से 10 किलो अवैध गांजा, एक अदद कार नं0 UP 78 GY 2195, 04 अदद एंड्राइड मोबाइल व 10,070/- रूपये नगद बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 238/2025 धारा 8/20/60(3) एन.डी.पी.एस एक्ट पंजीकृत किया गया।
*नामपता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. अंकुर कुमार पुत्र विपिन कुमार निवासी शिवकटरा थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर
2. उदय वर्मा पुत्र सन्त कुमार वर्मा निवासी गीतानगर थाना काकादेव कानपुर नगर
3. शाहिद अली पुत्र मो0 इस्लाम निवासी सरायनगर थाना कोठी बाराबंकी
4. नसीर आलम पुत्र निजामुद्दीन निवासी कोठी थाना कोठी बाराबंकी
*बरामदगी-*
1. 10 किलो अवैध गांजा
2. एक अदद कार नं0 UP 78 GY 2195
3. 04 अदद एंड्राइड मोबाइल
4. 10,070/- रूपये नगद
*पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 श्री संतोष कुमार थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
2. उ0नि0 श्री सुरेन्द्र सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
3. उ0नि0 श्री आलोक कुमार सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
4. हे0का0 सुरेन्द्र वर्मा, हे0का0 अनुज सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
5. का0 सिकन्दर यादव, का0 सुग्रीव थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी



