25 – 25 साल से एक ही विधानसभा में तैनात निगम के बेलदार काट रहे हैं माल
नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम में सरकार बदली लेकिन हालात व व्यवस्था नहीं बदली । यही वजह है कि निगम के हर विभाग में भ्रष्टाचार का जादू आज भी सिर चढ़ कर बोल रहा है । हालात इतने विकृत हैं कि 25 – 25 साल से एक ही विधान सभा में तैनात निगम के बेलदार तक आज भी हर दिन माल काट रहे हैं ।
इस प्रकार का एक मामला दिल्ली नगर निगम के शाहदरा उत्तरी जोन का प्रकाश में आया है कि एक बेलदार के पद पर कार्यरत एक निगम कर्मचारी ” गिरीश ” (बायो मेट्रिक नंबर -10025193 ) s/o ओम प्रकाश सन 2001 से ( पहले यमुना विहार विधानसभा के हिस्से ) और करावल नगर विधानसभा क्षेत्र के हिस्से के वार्ड नंबर 250 ( सभापुर ) में तैनात है
गिरीश के ऊपर आरोप है कि यह बतौर मैट इस क्षेत्र में कार्य करता है और पूरे वर्ष निगम का लोहा , सीमेंट , डीजल चोरी से बेचता नजर आता है । इसके कारनामों की शिकायत कुछ लोगों द्वारा निगमायुक्त से भी करी गई है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई ।
सोनिया विहार निवासी मनोज कुमार ने निगमायुक्त को शिकायत पत्र लिख कर बताया है कि इस वार्ड में निगम के कार्यों के लिए जो भी सीमेंट , डीजल , रोड़ी बदरपुर आता है उसमें से बहुत बड़े हिस्से को बिना काम किए ही गिरीश की निगरानी में बेच दिया जाता है
सिमेन्ट मलेरिया ऑफिस में एक साल से ठेकेदार के मुन्शी को बेचा जा रहा है तथा तेल भी ठेकेदारों का बेंचा जाता है और 3 साल से पंप कहीं भी नहीं चलता है जबकि हर साल 400 लीटर तेल आता है और फाइलों में वह पूरा खर्च दिखाया जाता है । प्रश्न यह भी है कि सोनिया विहार अन ऑथराइज में काम करने के लिए मना कर दिया जाता है । तो बताया जाए कि सिमेन्ट व तेल कहा जाता है
खबर है कि अभी हाल में एक स्कूल का पोटा केबिन और मलेरिया ऑफिस तोड़ा गया उसकी लोहे की ग्रिल भी बेच खाई गई इसकी ही जाँच होनी चाहिए । कुल मिलाकर गिरीश के 25 साल के काले कारनामों की जांच होनी चाहिए । इसकी चल अचल संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए ।

