मोदी सरकार की उपलब्धियो पर पश्चिमी जिला द्वारा प्रोफैशनल मीट का आयोजन।
नई दिल्ली -सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11साल विषय पर आज पश्चिमी जिला द्वारा जनकपुरी में एक प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का आयोजन किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाक्टर, वकील, प्रोफेसर, अध्यापक, व्यापारी , उधोगपति,पत्रकार एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल थे इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने मोदी सरकार द्वारा पिछले 11 साल में गरीब कल्याण के लिए हुए कार्यों को विस्तार से बताया और इस दोरान किस किस सैक्टर में तरक्की हुई आंकड़ो सहित बहुत बढ़िया ढंग से समझाया, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव बब्बर ने देश किस तरह से विकसित भारत की और बढ़ रहा है के विषय में विस्तार से बताया, पूर्व मेयर रविन्द्र गुप्ता ने भी अपने वक्तवे में मोदी सरकार की उपलब्धियो को बताया,यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी की अध्यक्षता में किया गया जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी ने आये सभी वक्ताओं को अंगवस्त्र डाल कर उनका स्वागत किया इस अवसर पर मंच पर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता कांगड़ा,एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सी एल मीणा, जिला महामंत्री कुनाल साहनी, और इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ विलेन्दर कुमार भी मोजूद रहे मंच संचालन जिला महामंत्री संतोष गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके की गई।


