कोलकाता के तारातला हादसा में मलबे से 3 और शव बरामद, मौत का आंकड़ा बढ़कर 14 हुआ;
* लोहे के गर्डर काटने के लिए उतरी रेलवे की 'ऑक्सीकटर' टीम
अजित प्रसाद/कोलकाता : कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम (वेयरहाउस) ढहने के दर्दनाक हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ गई है। बीती रात मलबे को हटाने के दौरान 3 और लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही इस भीषण दुर्घटना में जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 14 हो गई है। राहत और बचाव कार्य (रेस्क्यू ऑपरेशन) में तेजी लाने के लिए अब भारी मशीनों के साथ भारतीय रेलवे भी इस अभियान में शामिल हो गई है।लोहे के गर्डर काटने के लिए रेलवे की ‘ऑक्सीकटर’ मशीनें तैनातबचाव कार्य का विवरण: दुर्घटनास्थल पर कंक्रीट के बड़े-बड़े टुकड़ों के बीच फंसे भारी लोहे के बीम (गर्डर) को हटाना सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।
इन भारी लोहे के ढांचों को तेजी से काटने के लिए भारतीय रेलवे ‘ऑक्सीकटर’ (Oxy-cutter) मशीनों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में उतरी है। इस काम की निगरानी के लिए रेलवे के सीनियर सेक्शन मैनेजर स्वयं घटनास्थल पर मौजूद हैं। वर्तमान में एनडीआरएफ (NDRF), पुलिस और भारतीय सेना के जवान मिलकर युद्धस्तर पर संयुक्त बचाव अभियान चला रहे हैं।एसएसकेएम अस्पताल में 19 घायल भर्ती, 5 की हालत गंभीरकल रात काफी मशक्कत के बाद मलबे से जिन 3 लोगों को निकाला गया, उन्हें बचाया नहीं जा सका। दूसरी ओर, इस हादसे में घायल हुए 19 लोगों का इलाज इस समय कोलकाता के एसएसकेएम (SSKM) अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों में से 5 की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टर उनकी जान बचाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। मलबे के नीचे अभी भी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए तलाश अभियान लगातार जारी है।



