सड़क हादसा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

विशेष प्रतिनिधि
मैहर। मध्यप्रदेश के मैहर जिले में मंगलवार तड़के तेज रफ्तार स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल ;एसयूवी के एक ट्रक से पीछे से टकरा जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह महज एक सड़क हादसा नहीं, बल्कि एक हंसते.खेलते परिवार की दर्दनाक अनहोनी है जिसने राष्ट्रीय राजमार्ग.30 को चीखों से दहला दिया। देर रात के सन्नाटे में जब मैहर का यह परिवार एक प्रियजन का जन्मदिन मनाकर खुशियों के साथ घर लौट रहा था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह सफर उनका आखिरी सफर बन जाएगा। तेज रफ्तार एसयूवी की ट्रक से हुई भिड़ंत इतनी भयानक थी कि गाड़ी लोहे के मलबे में तब्दील हो गई और पल भर में परिवार के पांच चिराग हमेशा के लिए बुझ गए। हाईवे से गुजरने वाले लोग और राहत कर्मी उस मंजर को देखकर कांप उठे, जहां खुशियों का जश्न चंद सेकंड में चीख.पुकार और कभी न खत्म होने वाले मातम में बदल गया।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात करीब एक बजे राष्ट्रीय राजमार्ग.30 पर देहात थाना क्षेत्र के रिगरा गांव के पास हुआ। सभी लोग जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद मैहर लौट रहे थे। देहात थाना प्रभारी पंचराज सिंह ने बताया कि एसयूवी आगे चल रहे ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी छह लोग फंस गए। उन्होंने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि घायल को पहले अमरपाटन के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर उसे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अंकुर पटेल ;40 मृदुल पटेल ;32 विजय पटेल ;30 हरिशंकर पटेल ;25 और शिवा पटेल ;23 के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button