सिलीगुड़ी में होटल से बिहार की एक महिला का शव बरामद होने से सनसनी.
अजित प्रसाद / सिलीगुड़ी :
एनजेपी के एक होटल से बिहार की एक महिला का शव बरामद होने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका का नाम पूजा दास है, जो कटिहार (बिहार) की रहने वाली थीं। 22 अक्टूबर को पूजा अपने पति और बच्चे के साथ एनजेपी के एक होटल में ठहरी थीं।
24 अक्टूबर की सुबह पूजा का पति गाड़ी बुक करने के बहाने होटल से बाहर गया, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। इसके बाद शुक्रवार रात होटल प्रबंधन को शक हुआ और उन्होंने न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुँचकर महिला का शव बरामद किया और उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस मृतका के पति की तलाश में जुटी है।



