स्वाट सर्विलांस व थाना सफदरगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अंतर्जनपदीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया

 

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ ,स्वाट/सर्विलांस व थाना सफदरगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से छिनैती/चोरी के 11 अदद मोबाइल, 17 हजार रुपये नकद, ज्वैलरी व मोटरसाइकिल बरामद- जनपद में चोरी/लूट/छिनैती की घटनाओं पर रोकथाम लगाने व घटित घटनाओं का अतिशीघ्र अनावरण कर संलिप्त अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस व थाना सफदरगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 13.09.2025 को मैनुअल इंटेलीजेंस व डिजिटल डेटा के मदद से प्रकाश में आये शातिर अभियुक्त मनीष कुमार गोस्वामी पुत्र विनोद कुमार गोस्वामी उर्फ झम्मन उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम ठकुरापुर डिहवा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा को प्यारेपुर सरैया मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी/छिनैती के 11 अदद एण्ड्राइड मोबाइल, सोने चांदी के जेवरात, 17000/- रुपये नकद, घटना कारित करने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सफदरगंज पर मु0अ0सं0 444/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त मनीष कुमार गोस्वामी अपने अन्य साथियों के साथ गिरोह बनाकर मोटरसाइकिल से जनपद बाराबंकी, लखनऊ, गोण्डा, बलरामपुर, अयोध्या आदि जनपदों में घूमते हुए मुख्यतः महिलाओं से पर्स,ज्वैलरी,मोबाइल आदि छीन लेने जैसी घटनाएं कारित की गई हैं। गिरफ्तार अभियुक्त मनीष ने अपने साथी संतोष यादव पुत्र रामअवध निवासी ग्राम घनखर थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा के साथ जनपद बाराबंकी में घटनाएं कारित करना स्वीकार किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा बाइक, ऑटो सवार महिलाओं से पर्स/ज्वैलरी/नकदी/मोबाइल आदि छीन लिया जाता है तथा मोबाइल की डिस्पले व बैटरी को बेच देते थे व रूपये, नकदी आपस में बांट लेते थे। बरामद मोटरसाइकिल अपाचे व अन्य मोटरसाइकिल से अभियुक्तगण द्वारा घटनाएं कारित की गई हैं, अभियुक्तगण द्वारा घटना कारित करने में प्रयुक्त मोटरसाइकिलों को भी बदल दिया जाता था। अभियुक्तगण द्वारा बरामद मोटरसाइकिल अपाचे जनपद लखनऊ से चोरी की गई थी, जिसके बारे में जानकारी की जा रही है। अभियुक्तगण द्वारा जनपद बाराबंकी के थाना क्षेत्र सफदरगंज, रामनगर, मसौली, कोतवाली नगर तथा जनपद बलरामपुर व जनपद गोण्डा में महिलाओं से मोबाइल, पर्स, ज्वैलरी आदि छीनने की घटनाएं कारित करना स्वीकार किया गया है, जिसके सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस टीम द्वारा कुल 10 घटनाओं का अनावरण किया गया है। पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त संतोष यादव की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। अन्य बरामदगी के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
*अभियुक्तगण द्वारा जनपद बाराबंकी में कारित घटनाएं-*
1. दिनांक -11/09/2025 को थाना सफदरगंज क्षेत्र के पल्हरी के पास एक महिला का पर्स छीना गया था।
2. थाना मसौली क्षेत्र के करसण्डा नहर के पास से विभिन्न तिथियो में दो मोबाइल फोन छीने गए थे।
3. दिनांक – 17/07/2025 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में फाउन्डेसन स्कूल के पास एक महिला से सोने की चैन व कुछ रुपये छीने गये थे।
4. दिनांक – 25/08/2025 को थाना रामनगर क्षेत्र में मुन्शी पुरवा नहर के पास एक ई-रिक्शा से जा रही महिला से एक मोबाइल फोन, चांदी की बिछिया तथा चांदी की अंगूठी छीनी थी।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
मनीष कुमार गोस्वामी पुत्र विनोद कुमार गोस्वामी उर्फ झम्मन उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम ठकुरापुर डिहवा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा

*आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 450/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी

*बरामदगी-*
1. 01 अदद तमन्चा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
2. 01 अदद सफेद मोटर साइकिल (अपाचे)
3. 11 अदद एण्ड्राइड मोबाइल फोन
4. 17 हजार रुपये नकद
5. 02 जोड़ी पायल सफेद धातु
6. 01 अदद अंगूठी सफेद धातु
7. 03 अदद बिछिया सफेद धातु
8. 01 अदद मंगलसूत्र पीली धातु
9. 01 जोड़ी बाली पीली धातु बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button