लखीसराय में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अमरेश कुमार अनीस भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा से हारे!
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
राजीव कुमार झा
विजय कुमार सिन्हा को बिहार की राजनीति में भाजपा का कद्दावर नेता माना जाता है और इस बार सोशल मीडिया पर उनके विरोधी नेताओं ने कांग्रेस के उम्मीदवार अमरेश कुमार अनीस की जीत की संभावना को काफी तूल दिया था लेकिन विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से अपने विरोधी नेताओं के तमाम आरोपों और मीडिया के अटकलों को खारिज करते हुए चौबीस हजार से भी ज्यादा वोटों से चुनाव जीत लिया।
इसे भाजपा की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। सारे बिहार में भाजपा और जदयू के ज्यादातर उम्मीदवारों की जीत हुई है। यहां विरोधी पार्टी के नेताओं जिनमें सुजीत कुमार, फुलेना सिंह और अजय कुमार का नाम शामिल है इन लोगों के द्वारा यह कहा जा रहा था कि विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय की जनता का कभी ख्याल नहीं रखा । विकास के कार्य भी यहां ठीक ढंग से शुरू नहीं हो पा रहे हैं और वह यहां से बाहर के नेता हैं लेकिन इसके बावजूद यहां से उनकी जीत से भाजपा की पकड़ लखीसराय की चुनावी राजनीति में फिर से क़ायम हो गयी है। विजय कुमार सिन्हा ने बिहार में कांग्रेस के युवा अमरेश कुमार अनीस को पराजित किया है। अमरेश कुमार अनीस को भी काफी वोट मिले और लखीसराय की राजनीति में अब उनको भी जाना पहचाना चेहरा माना जा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी विजय कुमार सिन्हा ने उनको पराजित किया था लेकिन इस बार वह पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में दोहरे वोटों के अंतर से पराजित होने वाले नेता हैं।



