शुभेंदु अधिकारी का आरोप—नंदीग्राम में BJP नेताओं को प्रलोभन दे रहा है I-PAC.
अजित प्रसाद / पूर्व मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल) :
नंदीग्राम में एक प्रेस मीट में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने I-PAC और तृणমূল कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि I-PAC लगातार नंदीग्राम के BJP नेताओं को प्रलोभन दे रही है और उन्हें पार्टी बदलने के लिए दबाव बनाया गया.
शुभेंदु अधिकारी के अनुसार, नंदीग्राम के BJP नेता दिलीप पाल को कई महीनों से तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के लिए I-PAC की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है । साथ ही उन्होंने कहा कि दीपांजन पाल, जो नंदीग्राम के अमदाबाद विलेज पुलिस में कार्यरत थे, उन्हें नौकरी से हटाने का व्हाट्सऐप संदेश रायापाड़ा फांड़ी के प्रभारी अधिकारी की ओर से भेजा गया—जो कथित तौर पर I-PAC और पूर्व मेदिनीपुर के एसपी सौम्यदीप भट्टाचार्य के চাপ में किया हुआ কাজ है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में हाल ही में 17 सिविक वॉलेंटियर का तबादला किया गया, जिनमें से 9 सिर्फ नंदीग्राम से हैं। उनका आरोप है कि यह तबादला भी तृणमूल और I-PAC के दबाव में किया गया है।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा—“हम किसी पार्टी का झंडा लेकर नहीं, बल्कि ध्वजा लेकर एसपी ऑफिस और थाना अभियान करेंगे। जरूरत पड़े तो इस पूरे मामले को लेकर मैं दिल्ली भी जाऊंगा।”



