कोटपूतली में बिना दहेज–बिना आभूषण की मिसाल बनी शुभम–संजना की शादी
पुरुषोत्तम शर्मा कोटपूतली। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते हुए कोटपूतली में बावड़ी के पास निवासी डॉ. सुन्दरलाल घोगले ने अपने पुत्र इंजीनियर शुभम का विवाह बीकानेर निवासी फैशन डिजाइनर संजना पुत्री दिनेश चौहान के साथ मात्र 1 रुपये शगुन लेकर संपन्न कराया।
परिवार ने न तो दहेज लिया और न ही आभूषण की कोई मांग रखी। सादगीपूर्ण तरीके से हुए इस विवाह ने समाज में एक नई सोच और सकारात्मक संदेश दिया है कि शादी संस्कार है, प्रदर्शन नहीं। स्थानीय लोगों ने घोगले परिवार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज को दहेज प्रथा से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। शुभम और संजना के इस आदर्श विवाह ने लोगों के बीच चर्चा का विषय बनकर नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का काम किया है।


