पश्चिमी जिला कार्यालय मे वीर बाल दिवस कार्यक्रम श्रद्धाभाव से मनाया गया।
नई दिल्ली – पश्चिमी जिला द्वारा आज वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही श्रद्धाभाव से आयोजित किया गया और चार साहिबजादे फिल्म जिला कार्यालय में दिखाई गई और कार्यक्रम के बाद जिला कार्यालय के बाहर दूध का प्रसाद चार साहिबजादो की याद में बांटा गया।
इस अवसर एक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई, इस अवसर पर पश्चिमी जिला कार्यालय में एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी के नेतृत्व में यह धार्मिक कार्यक्रम किया गया इस विचार गोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता कांगड़ा, पूर्व मेयर सुभाष आर्य, पूर्व निगम पार्षद कर्नल बीके ओबरॉय, शिल्पा कौर बिट्टू,जिला महामंत्री संतोष गुप्ता, श्वेता सैनी,दिल्ली सिक्ख प्रकोष्ठ संयोजक चरनजीत सिंह लवली पूर्व संयोजक कुलविंदर सिंह बंटी इस धार्मिक कार्यक्रम के संयोजक रविन्द्र सिंह सोनू,सह संयोजक अमरजीत सिंह अमर, गुरुप्रीत सिंह सरपंच, ओंकार सिंह सैनी, अमित कोहली मंच पर मौजूद रहे विधायक श्याम शर्मा ने गुरु तेग बहादुर साहिब जी के जीवन पर प्रकाश डाला और चार साहिबजादो की शहादत को एक लासनी शहादत बताया और अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए, जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी ने कहा की चार साहिबजादे देश के लिए बहादुरी की एक मिसाल कायम कर गये है, रविन्द्र सिंह सोनू जिला उपाध्यक्ष ने मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया जिन्होंने देश दुनिया में इस दिन को मनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किया और दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने इस दिन को पब्लिक होलीडे घोषित किया इस अवसर पर सभी पश्चिमी जिला पदाधिकारी एवं मंडलो के अध्यक्ष अपनी टीम के साथ मोजूद रहे। सभी ने चार साहिबजादो को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
