मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच के स्थायी भवन का हुआ भव्य उद्घाटन

 

जलपाईगुड़ी :उत्तर बंगाल के न्यायिक इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गरिमामयी उपस्थिति में जलपाईगुड़ी में कलकत्ता उच्च न्यायालय की सर्किट बेंच के नवनिर्मित स्थायी भवन का आधिकारिक उद्घाटन संपन्न हुआ।

उद्घाटन समारोह की महत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें न्यायपालिका की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के माननीय न्यायाधीश और कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश समेत कई विशेष न्यायाधीश उपस्थित रहे। न्यायिक अधिकारियों और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल के साथ इस भव्य भवन को जनता को समर्पित किया गया।

मुख्यमंत्री और वीवीआईपी (VVIP) अतिथियों के आगमन को देखते हुए पूरे जलपाईगुड़ी शहर और विशेष रूप से पहाड़पुर स्थित सर्किट बेंच परिसर को अभेद्य सुरक्षा घेरे में रखा गया था। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के जरिए निगरानी रखी गई।
इस स्थायी भवन के उद्घाटन से अब उत्तर बंगाल के पांच जिलों के लोगों को कानूनी कार्यों के लिए बार-बार कोलकाता जाने की मजबूरी से राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए इसे राज्य सरकार और न्यायपालिका के संयुक्त प्रयासों की बड़ी सफलता बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button