गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब सुभाष नगर में सांझ दस्तार कैम्प लगाया गया।
हरप्रीत भट्टी नई दिल्ली – गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब एक ब्लाक सुभाष नगर में सांझ दस्तार कैम्प मन्ना सिंह सिद्धू एवं उनकी टीम द्वारा लगाया गया आज पूर्णमाशी के अवसर पर यह कैम्प आयोजित किया गया इस दस्तार कैम्प लगाने का लक्ष्य नौजवान सिक्ख बच्चों को सिक्खी सिद्धांतो से जोड़ना है इस प्रयास से बच्चों में में पगड़ी बांधने का रुझान उत्पान करना है ,गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब के अध्यक्ष बलदेव सिंह वीर जी ने बताया कि दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा बख्शी दस्तार सारे संसार में दिखाई दे यही इस कैम्प का लक्ष्य है,
इस कैम्प में मुख्य दस्तार कोच मंनदीप सिंह ने बताया कि हमारी संस्था का उद्देश्य है कि ऐसे दस्तार सिखलाई कैंम्प हर पिंड और शहरो मे लगने चहिए ताकि अधिक से अधिक प्रचार प्रसार हो सके और आज की नौजवान सिक्ख पीढ़ी नशे और पतित पूने से दूर रहें और सिक्खी सिद्धांतो के साथ जुड़ी रहे उन्होंने सरकार से भी मांग रखी की इस प्रकार के दस्तार कैम्प सरकार भी अपने स्तर पर प्रयास कर के लगवायें ,इस अवसर पर बलजीत सिंह यूएसए,जगजीत सिंह यूएसए, करण सिंह वरैच के साथ स्पेशल कोच मंदीप सिंह पातडा़ जिला पटियाला, गुरिंदर सिंह किंग पटियाला, प्रिंस सिंह अंबाला, गुरलीन सिंह दिल्ली, करमपाल सिंह कैथल ने इस अवसर पर अपनी सेवा निभाई, इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के सचिव अमरजीत सिंह अमर, कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह, सहित सतविंदर सिंह छिन्दा,एच एस सेठी उपाध्यक्ष, परमजीत सिंह पम्मा, नवप्रीत सिंह, जगमोहन सिंह मोहनी भी मौजूद रहे इस अवसर पर दस्तार वितरण कर दस्तार का लंगर भी लगाया गया और निःशुल्क दस्तारे जरुरतमंद लोगों को बांटी गई।


