बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रपति विवाद पर रविवार सुबह बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्य सरकार पर की कड़ी निंदा
राज्य सरकार की लापरवाही के कारण यह स्थिति पैदा - सम्राट चौधरी
अजित प्रसाद /सिलीगुड़ी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तर बंगाल दौरे और सिलीगुड़ी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संताल सम्मेलन को लेकर उपजे विवाद पर अब बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। रविवार को बागडोगরা हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति जैसी महत्वपूर्ण शख्सियत को उचित सम्मान और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार स्वागत न मिलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सीधे तौर पर पश्चिम बंगाल सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा:”राज्य सरकार की लापरवाही के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। यह न केवल प्रोटोकॉल का उल्लंघन है, बल्कि राष्ट्रपति की गरिमा का भी अपमान है।”उपमुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि राष्ट्रपति किसी एक विशेष राजनीतिक दल के नहीं होते, बल्कि वे पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे संवेदनशील विषयों पर राजनीति करना शोभा नहीं देता।गौरतलब है कि सिलीगुड़ी में आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय संताल सम्मेलन के कार्यक्रम स्थल में अचानक बदलाव और वहां उम्मीद से कम जनसैलाब उमड़ने को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है। इस घटनाक्रम ने केंद्र और राज्य सरकार के बीच राजनीतिक खींचतान (Tussle) को और तेज कर दिया है।



