पश्चिम मेदिनीपुर के चुनावी सभा में अभिषेक बनर्जी ने विकास का ‘रिपोर्ट कार्ड’ पेश कर केंद्र को दी चुनौती;

पांच बड़ी शपथ के साथ किया चुनावी शंखनाद

 

अजित प्रसाद, पश्चिम मेदिनीपुर : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर दासपुर में आयोजित एक विशाल जनसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने दासपुर के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों का ब्यौरा देते हुए तृणমূল उम्मीदवार के पक्ष में भारी समर्थन की अपील की।अभिषेक बनर्जी ने दासपुर की बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं: उन्होंने कालाचांद सेतु के निर्माण और दूधकुमरा कोलाघाट जासर सेतु के पुनर्निर्माण का वादा किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि केंद्र सहयोग नहीं करता, तो राज्य सरकार 1500 करोड़ रुपये की लागत से खुद इसे पूरा करेगी। पलाशपाई चंडीश्वर खाल सहित अन्य नहरों की ड्रेजिंग के लिए 200 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने निजी तौर पर विशेष पंपिंग व्यवस्था की जिम्मेदारी ली। दासपुर के स्वर्णकारों की सुविधा के लिए बने गोल्ड हब को जल्द सक्रिय करने और सुरक्षा के लिए नए पुलिस स्टेशन की स्थापना को प्राथमिकता देने का वादा किया। दासपुर में ITI कॉलेज की स्थापना की गई है और 20 अंचलों की सड़कों के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।अभिषेक बनर्जी ने कहा, “भाजपा विकास के आंकड़ों पर किसी भी समय, किसी भी मीडिया के सामने चर्चा कर ले।” भाजपा नेता कालीपद सेनगुप्ता के ‘लक्ष्मी भंडार’ बंद करने वाले बयान की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के अधिकार छीनना चाहती है।उन्होंने जनता को सचेत किया कि भाजपा फिर से लोगों को NRC, नोटबंदी और लॉकडाउन की तरह कतारों में खड़ा करना चाहती है।माताओं-बहनों को आजीवन 1 से 3 तारीख के बीच राशि मिलेगी। अगले 5 वर्षों में हर घर तक नल से जल पहुँचाया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाकर घर-घर स्वास्थ्य सेवा पहुँचाई जाएगी।केंद्र पैसा दे या न दे, राज्य सरकार हर गरीब को पक्का घर देगी। बुजुर्गों के लिए पेंशन व्यवस्था को और तेज किया जाएगा।अंत में, उन्होंने जनता से भाजपा के किसी भी ‘प्रलोभन’ या जाल में न फंसने का आह्वान किया और तृणमूल उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस सभा में भारी जनसैलाब उमड़ा, जिससे इलाके में भारी राजनीतिक सरगर्मी देखी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button