श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 20 अप्रैल से होगा कथा में वृंदावन से अनेक महान संत कथा में शामिल होंगे
अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, 17 अप्रैल : धर्मनगरी के सैक्टर 7 शिव मंदिर में 20 अप्रैल से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होगा। विख्यात व्यवसायी एवं सेवक अशोक अरोड़ा तथा उषा अरोड़ा ने कहा कि प्रसिद्ध कथावाचक श्री राधा कृष्ण चरणानुरागी केशव कृष्ण संगीतमयी कथा का रसपान करवाएं। इस कथा में श्री राधारमण मंदिर वृंदावन से आचार्य मयंक गोस्वामी महाराज का सान्निध्य एवं श्री अग्रपीठाधीश्वर -मुलकपीठाधीश्वर पूज्य स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य महाराज की प्रेरणा रहेगी। कथावाचक केशव कृष्ण का मानना है कि हिन्दू धर्म में भागवत कथा सुनने का बड़ा महत्व है। ऐसी मान्यता है कि भागवत कथा का लाभ सुनने और सुनाने वाले दोनों की मन स्थिति पर निर्भर करता है। यदि कथा सुनने और सुनाने वाले की मन शुद्ध और निस्वार्थ भावना है, तो कथा का पूर्ण लाभ मिलता है और व्यक्ति को शांति और मोक्ष की और ले जाता है।



