कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सीनियर सिटीजन फोरम की मासिक उपहार किया सम्मानित
अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सीनियर सिटीजन फोरम, कुरुक्षेत्र की मासिक बैठकों की लड़ी में 9 जुलाई की बैठक स्वामी विवेकानंद डे केयर सेंटर,कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर 7 में संस्था के संस्थापक प्रधान श्री के. के चौधरी जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक का शुभारम्भ सभी आदरणीय सदस्यों के स्वागत व गायत्री मंत्र उच्चारण से किया गया।
तत्पश्चात बैठक में आए सदस्यों ने संस्था के कुछ साथियों के देहांत पर जिन में एक साथी 90 वर्ष के ऊपर के भी थे और उन भाई बहनों जिन्होंने अहमदाबाद एयरोप्लेन हादसे में अपनी जान गंवाई की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
पूर्व अभ्यास में डॉ.एस. एल . गुप्ता,श्री मती रेणु भास्कर,
डॉ.एम. पी.माथुर,श्री मती संतोष वालिया,श्री आर.के.चोपड़ा, श्री मती चंपा देवी,श्री पवन कुमार,डॉ. आर.के.बवेजा साथियों का जन्म दिन केक काटकर व उन्हें उपहार से सम्मानित
कर बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।
संस्था के सम्मानित संरक्षक डॉ.के.आर अनेजा,डॉ. आर. के.गुप्ता,आर.के.बवेजा और
श्री मती अनीता तनेजा, श्री प्रेम मदान जी की उपस्थिति विशेष रही।
बैठक की शांतिमय मर्यादा में
भाई जतिंद्र नागरू,दलीप कालरा व बहन संतोष गुलाटी बहन चंपा देवी के भजनों की प्रस्तुति ने सब का मन मोह लिया।
बैठक की समाप्ति पर संस्था के संस्थापक प्रधान श्री के.के.चौधरी व महासचिव श्री प्रेम मदान जी ने सदस्यों का
पुनः स्वागत और धन्यवाद किया और सभी आदरणीय सदस्यों की
दीर्घ आयु और स्वस्थ होने की कामना की।



