नामांकन से पहले नंदीग्राम के मंदिरों में शुभेंदु अधिकारी ने पूजा कर जीत का आशीर्वाद लेकर हल्दिया के लिए हुए रवाना

अजित प्रसाद, हल्दिया/नंदीग्राम ;नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री शुभेंदु अधिकारी ने आज अपना नामांकन पत्र जमा करने से पहले आध्यात्मिक आशीर्वाद लिया। हल्दिया के लिए प्रस्थान करने से पहले, उन्होंने नंदीग्राम के प्रसिद्ध रेयापाड़ा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।मंदिर में दर्शन के बाद शुभেন্দু अधिकारी ने मीडिया कर्मियों से बातचीत की और आगामी चुनावों को लेकर अपनी रणनीति और आत्मविश्वास साझा किया। शुभेंदु अधिकारी ने सुबह-सुबह नंदीग्राम के विभिन्न मंदिरों में माथा टेका। रेयापाड़ा मंदिर में उन्होंने क्षेत्र की सुख-शांति और अपनी जीत के लिए प्रार्थना की।मंदिर परिसर के बाहर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और नंदीग्राम की मिट्टी का आशीर्वाद उनके साथ है। पूजा के बाद वे एक विशाल जनसमूह और समर्थकों के साथ हल्दिया स्थित उप-मंडल अधिकारी (SDO) कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए रवाना हुए।



