दिल्ली से भेजे गए दो बच्चे कानपुर के राजकीय बाल सुधार गृह से भागे, तलाश जारी, सुराग अब तक नहीं 

 

 

सुनील बाजपेई

कानपुर। यहां राजकीय बाल सुधार गृह से पढ़ने के लिए जाते समय फरार हुएदो बच्चों का सुराग अभी तक नहीं मिल पाया है । उनकी तलाश लगातार की जा रही है ,लेकिन उनका सुराग समाचार लिखे जाने तक नहीं मिल पाया है। फरार हुए बच्चों में एक बच्चा शहर का है, जबकि दूसरा फतेहपुर का रहने वाला है। घटना के बाद अधीक्षक ने कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के मुताबिक फतेहपुर के हेजड़ी नीम बाकरगंज चौकी क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय बालक और कानपुर के गंगापुर कॉलोनी, आजाद नगर निवासी 15 वर्षीय किशोर दिल्ली में गुमशुदा हालत में मिले थे।

इसके बाद दोनों को कानपुर के कल्याणपुर स्थित राजकीय बालक गृह भेजा गया, जहां उनकी देखरेख की जा रही थी। बच्चों का दाखिला पास के स्कूल में भी कराया गया था।

यह घटना सुबह तब हुई जब करीब 10 बजे दोनों बच्चों को पढ़ाई के लिए स्कूल भेजा गया था, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे दोनों स्कूल से ही फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही राजकीय बालक गृह में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तुरंत बच्चों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद मामले की रिपोर्टकल्याणपुर थाने में दर्ज कराई गई है । इस बारे में जानकारी देते जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि अधीक्षक रतन की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस दोनों बच्चों की तलाश में जुटी है लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button