डीके शिवकुमार होंगे नए सीएम

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने किया इस्तीफे का एलान

भारत पोस्ट न्यूज़

नई दिल्ली। गुरुवार सुबह बेंगलुरु में सीएम आवास पर हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग के बद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के इस्तीफे देने का फैसला ले लिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने अपने आवास पर आयोजित नाश्ते के दौरान अपने कैबिनेट सहयोगियों को अपने इस्तीफे के फैसले की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री सिद्दरमैया दोपहर 3 बजे लोकभवन जाएंगे। सीएम आवास पर हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया कहा कि वह 3 बजे इस्तीफा देंगे और डीके शिवकुमार को नया मुख्यमंत्री बनाएंगे। सूत्रों के अनुसारए पार्टी आलाकमान ने कथित तौर पर उनसे राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के लिए रास्ता बनाने को कहा था। जिसके बाद मुख्यमंत्री सिद्दरमैया राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। हालांकिए लोक भवन सूत्रों ने बताया कि सिद्दरमैया ने अभी तक राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने का समय नहीं मांगा हैए जो निजी कारणों से अपने गृह नगर इंदौर चले गए हैं। कुछ सूत्रों का संकेत है कि सिद्दरमैया ने इस्तीफा देने का फैसला इसलिए कियाए क्योंकि हो सकता है यह संदेश सीधे पार्टी के शीर्ष नेताए राहुल गांधी की ओर से आया था। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने बार.बार कहा है कि यदि लोकसभा में विपक्ष के नेता उनसे ऐसा करने को कहेंगेए तो वह इस्तीफा दे देंगे।
पार्टी ने मंगलवार को सिद्दरमैया और शिवकुमार को दिल्ली बुलायाए जहां कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधीए ।प्ब्ब् अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गेए और पार्टी के महासचिवों केण्सीण् वेणुगोपाल और सुरजेवाला के साथ लगातार बैठकें हुईं। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा साझा की गई एक तस्वीर मेंए सिद्धारमैया को भावुक शिवकुमार को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीर मेंए मुख्यमंत्री पद के दावेदार शिवकुमार को सिद्धारमैया के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है।
बताते चलें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सिद्दरमैया को राज्यसभा की सीट और पार्टी में बड़ी राष्ट्रीय भूमिका की पेशकश की हैए लेकिन बताया जा रहा है कि सिद्दरमैया इस केंद्रीय भूमिका को स्वीकार नहीं किया है। जैसे.जैसे दक्षिणी राज्य में नए मुख्यमंत्री की उम्मीद में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ रही हैए कर्नाटक के प्रभारी ।प्ब्ब् महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने राज्य में अपने विधायक दल की कोई बैठक नहीं बुलाई है और अभी तक कोई अन्य निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने मीडिया से इस मुद्दे पर अटकलें न लगाने का अनुरोध किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button