सम्राट की मुजफ्फरपुर को 288 करोड़ की सौगात
बोले. 30 दिन में काम नहीं हुआ तो अफसर होंगे सस्पेंड
पहले ही दिन मिले थे 8 हजार से ज्यादा आवेदन
भारत पोस्ट संवाददाता
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड स्थित परसौनी नाथ पंचायत पहुंचे। यहां आयोजित ष्सहयोग शिविरष् में शामिल होकर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 288ण्16 करोड़ रुपये की 109 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया।
सहयोग शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता के समर्थन से सरकार बनी है और लोगों की समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि अगर किसी शिकायत का समाधान 30 दिनों के भीतर नहीं होता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ी तो उसे सस्पेंड भी किया जाएगा।
बिहार सरकार की ओर से 19 मई से ष्सहयोग शिविरष् अभियान शुरू किया गया है। मुजफ्फरपुर में पहले ही दिन रिकॉर्ड 8ए008 आवेदन प्राप्त हुए थे। आज भी बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर शिविर में पहुंचे। सरकार का दावा है कि लोगों की शिकायतों का मौके पर ही पंजीकरण किया जा रहा है और समाधान की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जा रही है।
सहयोग शिविर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अलग.अलग विभागों के अधिकारी एक ही जगह मौजूद रहते हैं। इससे लोगों को विभिन्न सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। शिविर में जमा किए गए आवेदनों को संबंधित विभागों तक तुरंत भेजा जाता है और समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है।
सहयोग शिविर में सरकारी योजनाओंए राशन कार्डए पेंशनए आवास योजनाए मनरेगाए जमीन विवादए दाखिल.खारिजए सीमांकनए जातिए आय और निवास प्रमाण पत्र जैसी समस्याओं पर आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके अलावा बिजलीए पानीए सड़कए शिक्षाए स्वास्थ्य और अन्य सरकारी सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का भी समाधान किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए कई मार्गों पर रूट डायवर्जन भी लागू किया गया ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बिहार सरकार ने निर्णय लिया है कि हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को सभी मंत्री अपने.अपने जिलों में सहयोग शिविर लगाएंगे। इसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल आवेदन लेने तक सीमित नहीं रहेगी। बल्कि हर शिकायत का फॉलो.अप कर तय समय सीमा के भीतर उसका निपटारा भी किया जाएगा।




