डीके आज संभालेंगे कर्नाटक की कमान

बारह विधायक भी लेंगे मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गेए ज्ञब् वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला की देर रात हुई बैठक के दौरान चर्चा की गई। हालांकि. खबरों के अनुसारए शिवकुमार ने पार्टी नेतृत्व को सूचित किया है कि वह अपनी सरकार में किसी भी उपमुख्यमंत्री को नहीं चाहते हैं।
कर्नाटक की सियासत में एक बड़े बदलाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार 3 जून को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सूत्रों के मुताबिकए शिवकुमार के साथ पहले चरण में लगभग 10 से 12 विधायकों के मंत्री पद की शपथ लेने की उम्मीद है। बेंगलुरु के लोक भवन स्थित ग्लास हाउस में इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई शीर्ष राष्ट्रीय नेताओं के बेंगलुरु पहुँचने की उम्मीद है।
इस प्रस्ताव पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गेए वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला की देर रात हुई बैठक के दौरान चर्चा की गई। हालांकि. खबरों के अनुसारए शिवकुमार ने पार्टी नेतृत्व को सूचित किया है कि वह अपनी सरकार में किसी भी उपमुख्यमंत्री को नहीं चाहते हैं। इस मामले पर अंतिम फैसला राहुल गांधी द्वारा लिए जाने की उम्मीद है।
सिद्धारमैया के बेटे. यतींद्र सिद्धारमैया को कैबिनेट में शामिल किए जाने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार. सिद्धारमैया ने अपने कई करीबी सहयोगियों को शामिल करने का भी अनुरोध किया है. जिनमें ज़मीर अहमद खान. एच सी महादेवप्पा.संतोष लाड. बसवराज रायरेड्डी. वेंकटेश. बी सुरेश. पुत्तरंगाशेट्टी और बी के हरिप्रसाद शामिल हैं। कांग्रेस आलाकमान से उम्मीद है कि वह शिवकुमार के साथ विचार.विमर्श के बाद इन नामों पर अंतिम फैसला लेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button