खुसरूपुर में गोलियों की बारिश

-2000 रुपये रंगदारी नहीं देने पर हमला

-तीन लोग गोली लगने से गंभीरए पटना रेफर
-ग्रामीणों ने लगाया पुलिस पर देरी का आरोप
भारत पोस्ट न्यूज
पटना। राजधानी पटना से सटे खुसरूपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में गुरुवार सुबह रंगदारी को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। महज 2000 रुपये की मांग पूरी न करने पर दबंगों ने घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे चौड़ा पंचायत के चैनपुर गांव में हुई, जहां अचानक गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए और गांव में दहशत फैल गई।
पीड़ित परिवार गिट्टी.बालू सप्लाई का काम करता है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति सूजैन अपने साथियों के साथ आया और 2000 रुपये की रंगदारी मांगी। पैसे देने से इनकार करने पर दर्जनों लोगों को बुलाकर घर में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी गई।
इस हमले में सोना देवी ;60 दीपक कुमार उर्फ कारी यादव ;26 और नेहा कुमारी ;12 गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पहले पीएचसी ले जाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।
पीड़ित परिवार और ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई थी।
घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने बताया कि हमलावर फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई हैए लेकिन जल्द कार्रवाई का दावा किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button