डीटीसी का सर्वर डाउन,पास नहीं बनने से लोग परेशान

नई दिल्ली,10 जून 2026 राजधानी दिल्ली में लाइफलाइन कही जाने वाली डीटीसी का सर्वर रह रह कर अचानक डाउन होने से पास बनाने वालों की परेशानियां पिछले कई दिनों से बढ़ गई है।

लोग रोजाना सुबह पास काउंटर पर लाइन में लगते हैं,किंतु सर्वर की वजह से उनका पास नहीं बन पाता है। इसको लेकर लोगों में गुस्सा एवं नाराजगी देखने को मिला।

कर्नाट पैलेस स्थित सिंधिया हाउस में पास काउंटर पर “सर्वर खराब है।पास नहीं बनेगा।”
का बोड भी लगा दिया गया है। कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने बताया कि कई दिनों से यह समस्या पूरी दिल्ली में है।

नागरिको ने इस समस्या को दिल्ली की भाजपा सरकार की नाकामी करार दिया है।साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं परिवहन मंत्री से इस समस्या को तुरंत दूर करने की मांग की है। एल.एस.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button