पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए होगा विशेष हवन और भंडारा

मटियाला विधानसभा क्षेत्र घुमनखेड़ा में कार्यक्रम को सफल बनाने पर हुई बैठक


नई दिल्ली। मटियाला विधानसभा क्षेत्र के घुमनहेडा नजफगढ़ में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर हवन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आयोजनकर्ता राव सतवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जन्मदिन कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र के हमारे सभी साथी गण रविवार को एक बैठक कर रणनीति बनाई ताकि कार्यक्रम को बेहतर तरीके से किया जा सके। उन्होंने बताया कि मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस विशेष हवन में विद्वान आचार्य और सिद्ध पंडितों से विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं पूजन कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे। राव सतवीर सिंह ने बताया की कार्यक्रम में करीब आठ हजार से अधिक श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की महिलाओं और वृद्धजनों का विशेष सम्मान भी किया जाएगा। यह सम्मान उन लोगों के लिए है जिन्होंने समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अपनी सेवाओं से समाज को प्रेरित किया है। उन्होंने बताया कि हवन यज्ञ,प्रधानमंत्री की दीर्घायु और देश की उन्नति के लिए विशेष आचार्यों द्वारा संपन्न होंगे और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था होगी। उन्होंने अनुष्ठान में भाग लेकर प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं देश की समृद्धि के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button