फलता के TMC नेता जहांगीर को पुलिस पुष्पा झुका ही नहीं बल्कि हाफ पेंट और टी शर्ट में घुमाया ।
अजित प्रसाद ,कोलकाता :- दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर में पुलिस की एक बेहद चौंकाने वाली कार्रवाई सामने आई है। फलता विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता और खुद को ‘पुष्पा’ बताने वाले तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर खान को गुरुवार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच महज एक हाफ पैंट और गंजी पहनाकर इलाके में घुमाया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस मामले की जांच को आगे बढ़ाने, महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित करने और पूरी वारदात का री-कंस्ट्रक्शन करने के लिए आरोपी को पुलिस कस्टडी से सीधे घटनास्थल पर लाया गया था। जैसे ही पुलिस जहांगीर खान को गाड़ी से उतारकर आगे बढ़ी, उसकी एक झलक पाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों और आम लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जहांगीर खान को इस अर्ध-नग्न अवस्था में पुलिस के कड़े पहरे के बीच घूमता देख स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं और प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। गौरतलब है कि गत सोमवार को जहांगीर खान को STF ने नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया था। जहांगीर ने फलता विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था, जहां ईवीएम (EVM) के साथ छेड़छाड़ की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान का आदेश दिया था। हालांकि, पुनर्मतदान से ठीक पहले जहांगीर खान ने खुद को चुनाव मैदान से अलग करने की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद इस सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की और जहांगीर चौथे स्थान पर रहा था। विधानसभा चुनाव के दौरान जहांगीर खान तब सुर्खियों में आया था, जब उत्तर प्रदेश के ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के नाम से मशहूर आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा ने उसके घर पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी को लेकर पुलिस पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा को सिंघम कहकर चुनौती देते हुए जहांगीर खान ने फिल्म के अंदाज में खुद को ‘पुष्पा’ बताया था और कहा था कि वह किसी के सामने झुकेगा नहीं, लेकिन आज पुलिस कस्टडी में उसकी हालत बिल्कुल बदली हुई नजर आई।


