वायु सेना का ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट क्रैश
-लैंडिंग के दौरान हुआ हादसाए बचाव कार्य जारी
विशेष प्रतिनिधि
जोरहाट। शनिवार सुबह असम के जोरहाट में एयर फ़ोर्स स्टेशन के पास भारतीय वायु सेना का एक ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस एयरक्राफ्ट की पहचान एएन-32 के तौर पर हुई है,जो रोवरिया इलाके में लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, यह दुर्घटना रोवरिया इलाके में लैंडिंग के प्रयास के दौरान हुई। हादसे के तुरंत बाद वायु सेना और स्थानीय प्रशासन ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
रक्षा अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह असम के जोरहाट में एयर फ़ोर्स स्टेशन के पास भारतीय वायु सेना आईएएफ का एक ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस एयरक्राफ्ट की पहचान एएन-32 के तौर पर हुई है, जो रोवरिया इलाके में लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। पायलटों के बारे में कोई जानकारी नहीं है और अगर कोई हताहत हुआ है तो आईएएफ बाद में इसकी जानकारी देगा। सोशल मीडिया पर क्रैश के बाद जोरहाट बेस की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए हैं। क्रैश वाली जगह से धुआं उठता हुआ भी देखा जा सकता है, जबकि अधिकारियों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रैश होने के बाद एयरक्राफ्ट में आग भी लग गई थी और अधिकारी संभवतः हालात की जांच करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे। यह दूसरा एएन-32 है जो लगभग एक साल में क्रैश हुआ है। पिछले साल 7 मार्च को, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के बागडोगरा में एक एएन-32 क्रैश.लैंड हुआ था। हालांकि, क्रू सुरक्षित था और उस घटना में किसी की जान नहीं गई थी।
हालांकिए भारत अपने मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट प्रोग्राम के तहत पुराने हो रहे एएन-32 को बदलने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिकए भारत आईएएफ के लिए ऐसे लगभग 60 एयरक्राफ्ट खरीद सकता है, लेकिन डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल और कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी से मंज़ूरी का इंतज़ार है।


