यूपी के मेडिसिन मैन. का समाजसेवा का अनोखा अंदाज

जेल में कैदियों के बीच मनाया जन्मदिन

-समाज के प्रति संवेदनशीलता का प्रमाण : जेल अधीक्षक
भारत पोस्ट संवाददाता
लखनऊ। समाज सेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अपने विशेष योगदान के लिए प्रसिद्ध यूपी  के मेडिसिन मैन राजेश सिंह दयाल ने अपने जन्मदिन को अनोखे अंदाज में मनाया। पिछले दिनों उन्होंने राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन के माध्यम से लखनऊ जेल में कैदियों के लिए एक मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर डीजी जेल प्रेम चंद मीणा और जेल अधीक्षक आर. के. जायसवाल भी उपस्थित रहे। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कैदियों की जांच की और मुफ्त में दवाइयां बांटी गईं। साथ ही सभी कैदियों को फल भी दिए गए।
इस समारोह को लेकर कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि दयाल ने अभी तक 2 लाख लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई हैं। इसके अलावाए 50 हजार से अधिक वृद्धजनों की मोतियाबिंद की सर्जरी करवा चुके हैं। उनका कार्य प्रेरणादायी है। प्रदेश सरकार भी जेलों में हेल्थ एटीएम और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं लाने की दिशा में कार्य कर रही है।
दयाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह शिविर केवल दवाइयों और जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि एक संदेश है कि कैदी अकेले नहीं हैं। अपराध से नफरत हो सकती है लेकिन इंसान से नहीं. हर किसी को दूसरा मौका मिलना चाहिए। यह मेरे जीवन का सबसे खास जन्मदिन है और मैं आने वाले महीनों में उत्तर प्रदेश की अन्य जेलों में भी ऐसे शिविर लगाऊंगा। डीजी जेल प्रेम चंद मीणा ने इस पहल को समाज के प्रति संवेदनशीलता का प्रमाण बताया। जेल अधीक्षक आर. के. जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि कैदियों के बीच जन्मदिन मना कर दयाल जी ने दिखा दिया कि उनकी समाज सेवा हर वर्ग तक पहुंचने वाली है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button