मामूली बात पर 25 वर्षीय छात्र साजन भाटी की गोली मारकर हत्या

महज 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को मुठभेड़ (एनकाउंटर) में दबोचा

Oplus_16908288

हरप्रीत भट्टी, ग्रेटर नोएडा। दिल्ली-एनसीआर से सटे ग्रेटर नोएडा में एलएलबी छात्र हत्याकांड के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को मुठभेड़ (एनकाउंटर) में दबोच लिया है।ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव साकीपुर में आरोपियों ने मामूली बात पर 25 वर्षीय छात्र साजन भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बुधवार सुबह मुख्य आरोपी मंगेश उर्फ टिल्लू और देर रात फरार चल रहे दूसरे आरोपी बीर सिंह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी है।

सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के बाद घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस जघन्य हत्याकांड की वजह महज ‘कचरा जलाना’ था। नाली के कचरे को जलाने को लेकर साजन भाटी और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था।

Oplus_16908288

इसी मामूली विवाद से आक्रोशित होकर आरोपी मंगेश उर्फ टिल्लू ने बीर सिंह और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर छात्र साजन भाटी पर गोलियां बरसा दीं, जिससे उसकी मौत हो गई।परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं।

पहली मुठभेड़: सुबह मंगेश हुआ गिरफ्तार
बुधवार सुबह मोजरबेयर गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने एक संदिग्ध आई-20 कार को रुकने का इशारा किया, तो कार सवार जंगल की ओर भागने लगे। घेराबंदी बढ़ती देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में मुख्य अभियुक्त मंगेश उर्फ टिल्लू घायल हो गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जबकि उसका साथी बीर सिंह मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने घटनास्थल से एक अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है।

दूसरी मुठभेड़: रात में धरा गया बीर सिंह
फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग जारी थी। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि साजन भाटी देर रात एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे, तभी मंगेश उर्फ टिल्लू ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर के सामने ही साजन की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए. सुबह मंगेश के पकड़े जाने के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही थी. इसी क्रम में बुधवार शाम को दूसरे आरोपी बीर सिंह के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे भी गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button