बंटी यादव हत्याकांड में पटना पुलिस की कार्रवाई

लापरवाही पर 3 एएसआई और 1 होमगार्ड निलंबित

भारत पोस्ट संवाददाता
पटना। राजधानी पटना के चर्चित बंटी यादव अपहरण और हत्याकांड मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सिटी एसपी ;सेंट्रल. ममता कल्याणी ने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही. अनुशासनहीनता और उदासीनता बरतने के आरोप में कोतवाली थाना के तीन सहायक अवर निरीक्षक ;एएसआई और एक होमगार्ड जवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
सिटी एसपी के आदेश के अनुसार निलंबित पुलिसकर्मियों में एएसआई प्रवीण कुमार पंकज, एएसआई अवधेश कुमार, एएसआई वीर बहादुर सिंह और होमगार्ड जवान सुदर्शन प्रसाद शामिल हैं। सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार बंटी यादव के साथ मारपीट और अपहरण की घटना पटना जंक्शन स्थित टीओपी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई थी। इसके बावजूद न तो टीओपी प्रभारी को इसकी जानकारी मिली और न ही कोतवाली थाना के गश्ती दल या ईआरएसएस.112 पर तैनात पुलिसकर्मी घटना की सूचना प्राप्त कर सके। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए सिटी एसपी ने सख्त कार्रवाई की।
निलंबन अवधि के दौरान सभी पुलिसकर्मियों का मुख्यालय नवीन पुलिस केंद्र, पटना निर्धारित किया गया है। सिटी एसपी ममता कल्याणी ने सभी निलंबित कर्मियों को तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button