बस में दौड़ा करेंट, दो की मौत, कई जख्मी

भारत पोस्ट संवाददाता
पावापुरी। नालंदा के पावापुरी थाना क्षेत्र में बड़ा बस हादसा हो गया है। 50 से अधिक यात्रियों से भरी बस की छत पर रखी साइकिल 11 हजार वोल्ट के तार से सट गई। इस हादसे में बस में करेंट दौड़ने से दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है और कई लोग झुलस गए हैं। करेंट का झटका इतना जोरदार था कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।
जानकारी के अनुसारए बस की छत पर साइकिल रखी हुई थी। जो सड़क के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन तार से सट गयी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और बस में करेंट दौड़ने से कई यात्री जख्मी हो गये।
यह बस गिरियक के घोसरावां से बिहारशरीफ की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसारए बिजली का झटका इतना जोरदार था कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button