प्रशिक्षण: किसानों को बागवानी और तलाब निर्माण पर मिलने वाले अनुदान की दी गई जानकारी

 

शकील बेग

नावकोठी, बेगूसराय। प्रखंड के समसा पंचायत में प्रदान संस्था की ओर से एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित की गयी। इसकी अध्यक्षता मुखिया अभिषेक कुमार ने की। इसमें मनरेगा कर्मी एवं पंचायत के किसान शामिल हुए। प्रशिक्षण में किसान को बागवानी एवं तलाब निर्माण पर मिलने वाले अनुदान आदि पर चर्चा की गयी।
संस्था के अभिषेक कुमार के द्वारा आजीविका में वृद्धि, मनरेगा द्वारा संचालित योजनाएं, बागवानी एवं तलाब के उपर प्रोजेक्टर के माध्यम से सघन बागवानी करने के तरीके को बताया गया। बागवानी में खेती, लेआउट, पौधे का चयन, पौधे का उपचार, सिंचाई, लगाने का विधि, बेहतर आमदनी के लिए योजना एवं मनरेगा के द्वारा मिलने वाले लाभ के बारे में बताया गया। वहीं गौतम गोस्वामी के द्वारा मछली पालन करने वाले किसानों के लिए मनरेगा एवं सरकार से मिलने वाले अनुदान के बारे में बताया गया। मछली पालन के गुर को सिखाया गया। मौके पर संस्था के शिवचन्द्र कुमार, रोजगार सेवक बबलू कुमार, किसान राजदेव महतो, कपिल देव महतो, रामबली महतो, रामचन्द्र साह, कामनी कुमारी, नूतन कुमारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button