थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा चोरी की 03 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
*कब्जे से चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल, सोलर पैनल,सोलर बैट्री व 4,310/- रूपये बरामद-*
बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में जनपद बाराबंकी में आपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 11.05.2025 को अभियुक्त *मो0 जहीर पुत्र मो0 हनीफ निवासी ग्राम माननगर पैतेरपुर थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर* को ग्राम पिपरौली, बाबा कुटी शारदा नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल नं0 UP 34 BJ 1645, एक अदद सोलर पैनल, सोलर बैट्री व नगदी 4,310/- रूपये बरामद कर मु0अ0सं0 146/2025 धारा 35(बी)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त अपने अन्य साथी के साथ मिलकर दिनांक 06.05.2025 को थाना बड्डूपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित मनोहर वर्मा स्मारक शिक्षण विद्यालय से सोलर पैनल, बैट्री, नगदी तथा करीब डेढ़ माह पूर्व राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सरसवां से कुछ नगदी चोरी किया था। जिस संबंध में मु0अ0सं0 141/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 115/2025 धारा 331(4)/305(a)/317(2) बीएनएस पंजीकृत है। साथ ही थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत करीब 02 माह पूर्व सट्टी बाजार में महिला के बैग से रूपये चोरी किया था, जिस संबंध में थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 185/2025 धारा 35(बी)/317(2) बीएनएस पंजीकृत है। अभियुक्त के कब्जे से *बरामद मोटरसाइकिल नं0 UP 34 BJ 1645 को दिनांक 09.05.2025 की रात्रि महमूदाबाद, जनपद सीतापुर से चोरी करना स्वीकार किया गया है। वांछित अभियुक्त छोटूलाल की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।*
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
मो0 जहीर पुत्र मो0 हनीफ निवासी ग्राम माननगर पैतेरपुर थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर
*अनावरित अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 141/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना बड्डूपुर बाराबंकी
2. मु0अ0सं0 115/2025 धारा 331(4)/305(a)/317(2) बीएनएस थाना बड्डूपुर बाराबंकी
3. मु0अ0सं0 185/2025 धारा 35(बी)/317(2) बीएनएस थाना फतेहपुर बाराबंकी
*बरामदगी-*
1. एक अदद मोटरसाइकिल नं0 UP 34 BJ 1645
2. सोलर पैनल व सोलर बैट्री
3. 4,310/- रूपये नगद वांछित अभियुक्त छोटूलाल की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है



