पश्चिमी जिला द्वारा भारत दर्शन पार्क पंजाबी बाग में प्रगति पथ यात्रा का आयोजन।

नई दिल्ली -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अंतर्गत कार्यक्रमों की कड़ी में भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी जिला द्वारा आज प्रगति पथ यात्रा का आयोजन किया गया.

जिसमें पंजाबी बाग स्थित भारत दर्शन पार्क में पैदल यात्रा कर सभी को भारत में अलग अलग प्रदेशों में बने इतिहासिक स्थानो के दर्शन करवाए गए इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने मुख्य अतिथि के तोर पर पहुंच कर भारत दर्शन पार्क का भ्रमण किया उनके साथ पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी जिला सह प्रभारी सोना कुमारी, प्रदेश महामंत्री सुनीता कांगड़ा,महामंत्री श्वेता सैनी, कुनाल साहनी, संतोष गुप्ता सहित विधायक कैलाश गंगवाल, निगम पार्षद हरिश ओबरॉय , स्थानीय निगम पार्षद सुमन त्यागी, शशि तलवार, शिल्पा कौर बिट्टू एवं वरिष्ठ भाजपा नेता आनन्द त्यागी, कैलाश सांकला सहित सी.एल.मीणा भी मोजूद रहे कार्यक्रम के संयोजक गगन साहनी एवं रेनू भल्ला थे, भारत दर्शन पार्क निगम द्वारा बेकार और घर में इस्तेमाल नहीं होने वाली वस्तुओं से निर्मित पार्क है इस पार्क को देखकर बहुत सीख मिलती है। जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी ने विजय गोयल को अंगवस्त्र डाल कर सम्मानित किया और आए सभी प्रमुख लोगों को सम्मानित किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button