बाबा बुड्ढा साहिब जी के जन्मदिवस पर सुभाष नगर में नगर कीर्तन का आयोजन ।
नई दिल्ली – धन धन बाबा बुड्ढा साहिब जी के जन्मदिवस पर सुभाष नगर स्थित गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी कमेटी द्वारा एक विशाल नगर कीर्तन सुभाष नगर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में निकाला गया इस नगर कीर्तन में सबसे आगे पांच प्यारो का जत्था श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी मे नगर कीर्तन की अगुवाई कर रहा था, नगर कीर्तन में शब्द चोकी जत्थे एवं स्त्री सत्संग जत्थे शब्द कीर्तन करते गुरु जस कर रहे थे, नगर कीर्तन को बहुत ही धूमधाम से निकाला गया इस नगर कीर्तन में बेंड बाजे वाले , सिक्खों का मार्शल आर्ट अखाड़ा के जत्थे, एवं झाड़ू सेवा के जत्थे वाहेगुरु वाहेगुरु का सिमरन करते साथ चल रहे थे और क्षेत्र की सड़कों की साफ सफाई भी झाड़ू सेवा के माध्यम से कर रहे थे। जगह-जगह सिक्ख सगत ने लंगर प्रसाद के स्टाल एवं स्वागत गेट बना रखे थे।
गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी कमेटी के अध्यक्ष बलदेव सिंह वीर जी ने बताया कि नगर कीर्तन के उपरांत प्रसिद्ध कीर्तनिये भाई चमनजीत सिंह लाल जी द्वारा गुरुद्वारा साहिब की बेसमेंट में नये बनायें गये आधुनिक लंगर हाल माता “गंगा जी लंगर हाल” का अरदास कर के उद्घाटन कर संगत को समर्पित किया एवं “बीबी भानी रसोई घर” को भी शुरू किया गया।इस अवसर पर भाजपा नेता राजीव बब्बर विशेष रूप से गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे इस अवसर पर राजौरी गार्डन थाना प्रभारी मोहम्मद कमाल को सम्मानित किया गया इस अवसर पर दिल्ली कमेटी के सदस्य, तेजेन्द्र सिंह गोपा वीर जी,इन्द्रप्रीत सिंह मोंटी कौछड़, अमरजीत सिंह पप्पू, रमनदीप सिंह थापर, रविन्द्र कौर, परमजीत सिंह पम्मा,अमरजीत सिंह अमर मीडिया प्रभारी, गुरुमीत कौर ओबरॉय,एच एस सेठी, सुप्रीत सिंह ताऊ, गोल्डी सिंह,मोनू गम्भीर, अमरजीत सिंह बब्बू,कुलजीत सिंह, मनजीत सिंह, आदि सारा समय मौजूद रहे नगर कीर्तन के उपरांत गुरुद्वारा साहिब के बाहर बहुत सुंदर आतिशबाजी का आयोजन भी किया गया। और गुरुद्वारा साहिब को दीपमाला कर के बहुत सुंदर सजाया गया था।

