ममता बनर्जी को तगड़ा झटका वफादार मदन मित्रा ने भी छोड़ा साथ

भारत पोस्ट संवाददाता
कोलकाता। बुधवार को तृणमूल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मदन मित्रा के बागी खेमे में शामिल होने के बाद, बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वफादारों का दायरा और सिमट गया। फ़िरहाद हकीम, ज्योतिप्रिय मल्लिक और चंद्रिमा भट्टाचार्य के बाद अब मदन मित्रा ने भी ममता का साथ छोड़ना बड़ा झटका है। 21 जुलाई के कार्यक्रम को लेकर चल रही खींचतान के बीच, उन्होंने आज विधानसभा का दौरा किया और तृणमूल के बागी गुट में शामिल हो गए। ममता ने पहले उन्हें पार्टी में एक अहम पद पर नियुक्त किया था।
वे तृणमूल की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य थे और उन्हें राज्य महासचिव भी नियुक्त किया गया था। हालाँकि, कमारहाटी के विधायक ने आज सभी पदों से इस्तीफ़ा देने की घोषणा कर दी। वे आज सुबह खुद गाड़ी चलाकर विधानसभा पहुँचे और उसके बाद रीताब्रता बनर्जी, संदीपन साहा और अक्रुज़्ज़मान के साथ बैठक की। रीताब्रता बनर्जी के बगल में बैठकर उन्होंने ममता का साथ छोड़ने का फ़ैसला सुनाया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मौजूदा दुर्दशा के लिए सिर्फ़ एक व्यक्तिकृअभिषेक बनर्जी  ज़िम्मेदार हैं।
बुधवार को तृणमूल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मदन मित्रा के बागी खेमे में शामिल होने के बाद, बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वफादारों का दायरा और सिमट गया। फ़िरहाद हकीम, ज्योतिप्रिय मल्लिक और चंद्रिमा भट्टाचार्य के बाद अब मदन मित्रा ने भी ममता का साथ छोड़ना बड़ा झटका है। 21 जुलाई के कार्यक्रम को लेकर चल रही खींचतान के बीच, उन्होंने आज विधानसभा का दौरा किया और तृणमूल के बागी गुट में शामिल हो गए। ममता ने पहले उन्हें पार्टी में एक अहम पद पर नियुक्त किया था।
मदन मित्रा ने कहा कि मैंने अभिषेक बनर्जी को सुझाव दिया था कि वे छह महीने या एक साल के लिए हट जाएं। मैंने उनसे कहा था कि आइए हम पार्टी को मज़बूत करें, और फिर आप वापस आकर अपनी जगह ले सकते हैं, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा मैं पार्टी नहीं छोड़ूंगा। पार्टी डूब रही है नाव पानी में समा चुकी है। लोग मर रहे हैं। फिर भी, पार्टी ने यह तय किया . या यूं कहें कि उसे यह मानने पर मजबूर किया गया . कि बाकी सब मर जाएं तो ठीक, लेकिन अभिषेक को बचाना ज़रूरी है। यह बहुत दुखद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button