बेगूसराय को जल्द मिलेगा प्रमंडल का दर्जा: सम्राट चौधरी

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय हवाई अड्डा पर कहा कि बेगूसराय प्रमंडल बहुत जल्दी बनेगा। उन्होंने कहा कि आधा प्रमंडल तो बन ही गया है पूर्ण प्रमंडल का दर्जा भी मिलेगा। प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के द्वारा हवाई अड्डा पर मांग पत्र देने के क्रम में मांग पत्र को पढ़कर समिति को आश्वस्त किया। मांग पत्र देते हुए प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के संयोजक दिलीप कुमार सिन्हा की मांग पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार की नजर में बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की प्रक्रिया चल रही है। मांग पत्र देने वालों में प्रमुख रूप से नगर निगम के पूर्व मेयर सह अध्यक्ष आलोक कुमार अग्रवाल, जयराम दास, संयोजक दिलीप कुमार सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा शामिल थे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button