भारत की गोडावन बनी ‘सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर’ और ‘स्पिरिट ऑफ द ईयर’ 2026 की विजेता

125 से अधिक अंतरराष्ट्रीय सम्मान हासिल कर चुकी इस अवार्ड -विनिंग भारतीय सिंगल माल्ट ने अब अपनी उपलब्धियों की सूची में दो और प्रतिष्ठित खिताब जोड़ लिए हैं।

दिल्ली, जुलाई, 2026: राजस्थान स्थित गोडावन डिस्टिलरीज की गोडावन आर्टिजनल सिंगल माल्ट व्हिस्की ने अमेरिका के शिकागो में आयोजित बारटेंडर स्पिरिट्स अवॉर्ड्स 2026 में दो प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किए हैं। गोडावन 02 फ्रूट एंड स्पाइस को ‘स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया’ और ‘इंडियन सिंगल माल्ट व्हिस्की ऑफ द ईयर’ का खिताब मिला है। इन उपलब्धियों के साथ ब्रांड के इंटरनेशनल अवार्ड्स की कुल संख्या 125 से अधिक हो गई है।
स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया अवार्ड, सभी कैटेगरीज में भारतीय स्पिरिट्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली स्पिरिट को दिया जाता है। यह प्रतियोगिता का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है, जो समग्र प्रदर्शन के आधार पर सर्वोच्च रैंक हासिल करने वाली भारतीय स्पिरिट को प्रदान किया जाता है।इन दोनों अवार्ड्स के अलावा, गोडावन 02 फ्रूट एंड स्पाइस को डबल गोल्ड मेडल भी मिला, जबकि गोडावन 01 रिच एंड राउंडेड को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। ये अवार्ड्स गोडावन की व्हिस्की की क्वालिटी और कंसिस्टेंसी की पुष्टि करते हैं।
बारटेंडर स्पिरिट्स अवॉर्ड्स का आयोजन बेवरेज ट्रेड नेटवर्क द्वारा किया जाता है। यह दुनिया की चुनिंदा प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से एक है, जिसमें जजिंग उन विशेषज्ञों द्वारा की जाती है जो प्रतिदिन स्पिरिट्स के साथ काम करते हैं, जैसे बारटेंडर, बार मैनेजर और हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स। इस प्रतियोगिता में स्पिरिट्स का ब्लाइंड टेस्ट किया जाता है, जिसमें उनकी क्वालिटी, एरोमा, फ्लेवर, बैलेंस और समग्र विशेषताओं का निष्पक्ष मूल्यांकन किया जाता है। इसके अलावा, पैकेजिंग और वैल्यू फॉर मनी के आधार पर भी उसका आकलन किया जाता है।
इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए डियाजियो इंडिया के चीफ इनोवेशन ऑफिसर विक्रम दामोदरन ने कहा, “हमारा हमेशा से मानना रहा है कि किसी भी व्हिस्की की असली पहचान उसकी गुणवत्ता और स्वाद से होती है। शुरुआत से ही हमारा लक्ष्य ऐसी बेहतरीन सिंगल माल्ट तैयार करना था, जो दुनिया की श्रेष्ठ व्हिस्कियों के साथ मजबूती से अपनी जगह बना सके। दुनिया की कुछ बेहतरीन स्पिरिट्स के साथ प्रतिदिन काम करने वाले बारटेंडर्स और स्पिरिट्स विशेषज्ञों द्वारा हमें ‘स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया’ और ‘इंडियन सिंगल माल्ट व्हिस्की ऑफ द ईयर’ जैसे सम्मान मिलना न केवल हमारी व्हिस्की की उत्कृष्टता का प्रमाण है, बल्कि उस विशिष्ट पहचान की भी मजबूत पुष्टि है, जिसे हमने वर्षों की मेहनत से तैयार किया है।”
राजस्थान में तैयार की जाने वाली गोडावन सिंगल माल्ट व्हिस्की अपनी विशिष्ट पहचान दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण व्हिस्की-मेकिंग क्लाइमेट्स में से एक से प्राप्त करती है। क्षेत्र की अत्यधिक गर्म और शुष्क जलवायु व्हिस्की को रिच, कंसन्ट्रेटेड फ्लेवर प्रोफाइल प्रदान करती है। इसके बाद इसे विशेष रूप से तैयार किए गए ऐसे कास्क में रखा जाता है, जिनमें रसना और जटामांसी जैसी भारतीय जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है। यही प्रक्रिया गोडावन को एक अलग और विशिष्ट भारतीय फ्लेवर प्रोफाइल देती है।
2022 में लॉन्च होने के बाद से गोडावन ने भारत की सबसे प्रतिष्ठित सिंगल माल्ट व्हिस्कियों में अपनी पहचान मजबूत की है। अपने उत्कृष्ट स्वाद, आकर्षक डिज़ाइन और इनोवेशन के दम पर इस ब्रांड ने मोंडे सेलेक्शन अवॉर्ड्स, वन क्लब पेंसिल एंड मेरिट अवॉर्ड्स 2026, स्पाइक्स एशिया 2026, क्लियो अवॉर्ड्स 2026 सहित कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सम्मान हासिल किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button