दिल्ली.एनसीआर में मानसून मेहरबान

-आज से अगले दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी

भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली.एनसीआर में मानसून एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को सुबह से ही बारिश होने लगी थी। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई। सुबह के समय ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया। हालांकि, इस राहत के साथ कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। ऑफिस आने.जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। हालांकि, बारिश का दौर सोमवार से जारी हुआ है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ;आईएमडी के अनुसार, बीते 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम में दो.तीन और अधिकतम तापमान में एक.दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। आईएमडी के मुताबिक, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.9 डिग्री कम है। यहां बीते 24 घंटे में इसमें 9.1 डिग्री की गिरावट आई। साथ ही, न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। इसी तरह पालम में अधिकतम 29.6, लोधी रोड में 29.6, रिज में 28.9 और आया नगर में 29.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सभी स्टेशनों पर तापमान सामान्य से चार से 5.7 डिग्री तक कम रहा।
दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम सुहावना बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 जुलाई से 3 अगस्त तक आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में 29 और 30 जुलाई को सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। शाम और रात के समय भी कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
मंगलवार को सुबह 11:30 बजे से लगातार दो घंटे तक हुई बारिश से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और चिपचिपाहट भरी उमस से राहत मिली। करीब एक घंटे बाद फिर तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल घिर आए और बारिश होने लगी। पार्कों और सड़कों पर लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए। मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी है। पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार और बृहस्पतिवार को भी तेज बारिश हो सकती है। 24 घंटे में तापमान में 9 डिग्री की कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा था। 24 घंटे में 32.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद हवा साफ हो गई। नोएडा का एक्यूआई 72 और ग्रेटर नोएडा का 73 रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button